ज

© Flickr.com/richardmasoner/cc-by-sa 3.0
आज रूस में पत्रकारिता दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन सन् 1703 में पहले रूसी समाचारपत्र "वेदोमोस्ती", यानी
आज रूस में पत्रकारिता दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन सन् 1703 में पहले रूसी समाचारपत्र "वेदोमोस्ती", यानी "बुलेटिन" का प्रकाशन शुरू हुआ था। इस समाचारपत्र का पहला और पूरा नाम था- "ज्ञान और स्मृति के लिए मास्को राज्य और अन्य पड़ोसी देशों में हुई सैन्य और अन्य नई घटनाओं का बुलेटिन।" शुरुआत में यह अख़बार मास्को और सेंट-पीटर्सबर्ग में प्रकाशित किया जाता था और इसकी कुल एक हज़ार प्रतियां प्रकाशित की जाती थीं।
आजकल रूस में समाचार प्रसारण के 90 हज़ार से अधिक साधन हैं जिनमें से लगभग 40 हज़ार समाचारपत्र हैं। अखिल रूसी जनमत सर्वेक्षणों के अनुसार, पिछले दो वर्षों में रूसी पत्रकारों की बात पर पहले की तुलना में अधिक विश्वास किया जाने लगा है और उनके पेशे को सामाजिक महत्व का पेशा माना जाता है।