अपने साथ कई अच्छे बदलाव लेकर आएगा नया साल बदलेगी ग्रहों की चाल - भारत की प्रसिद्धि और सफलता बढ़ेगी -
साल 2022 का आगमन होने ही वाला है ये नया वर्ष अपने साथ क्या क्या परिवर्तन लेकर आ रहा है और ज्योतिषीय दृष्टि से इस साल समान्य जन जीवन पर ग्रहों की चाल का क्या प्रभाव पड़ेगा और कैसे ये साल गत वर्ष से भिन्न होगा आईये जानते हैं जानते हैं।
ज्योतिष की दृष्टि से नये वर्ष का आगमन "कन्या लग्न"में होगा, 2022 में अगर ग्रहस्थिति की बात करें तो अप्रैल 2022 में शनि, बृहस्पति और राहु केतु सभी बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा जिससे बहुत से बदलाव आएंगे, इस वर्ष अप्रैल से देव-गुरु बृहस्पति पूरे वर्ष स्वराशि मीन में रहेंगे, शनि कुम्भ राशि मे प्रवेश करेंगे, राहु - केतु मेष और तुला राशि में संचार करेंगे। इस साल बृहस्पति का स्वराशि में संचार करना सभी के लिए एक वरदान साबित होगा जिससे सामान्य जन-जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे सभी लोगों का आत्मविश्वास बढेगा और जिन लोगों के कुछ बड़े काम या प्लानिंग्स लम्बे समय से रुकी हुई थी वो सब रुके कार्य इस वर्ष पूरे होंगे, साथ ही इस वर्ष शनि का कुम्भ राशि में आना व्यावसायिक दृष्टि से बहुत शुभ होगा जिससे रोजगारों में वृद्धि होगी व्यापार कर रहे लोगों का धन लाभ बढ़ेगा और पिछले दो वर्षों में महामारी के कारण जिन लोगों का करियर और जॉब डिस्टर्ब चल रहे थे उन्हें भी इस वर्ष करियर में उन्नति और नए सुअवसर प्राप्त होंगे, इस वर्ष बृहस्पति स्वराशि में होने से ये साल समान्य जन के लिए भी ओवरऑल बीते दो वर्षों की तुलना में काफी बेहतर और अच्छा रहेगा। 2022 में मार्च तक की स्थिति समान्य रहेगी लेकिन अप्रैल माह से ये साल अपना पूरा शुभ प्रभाव देने लगेगा, इसलिए अप्रैल से व्यावसायिक और आर्थिक स्तर पर विशेष उन्नति आरम्भ होगी और सभी लोगों के रुके हुए विशेष कार्य भी अप्रैल माह से आगे बढ़ना शुरू होंगे।
ये होंगी ख़ास बातें - अप्रैल 2022 में बृहस्पति के मीन राशि में आने पर "भारत"की कुंडली में कर्क-राशि में बना हुआ "राजयोग"एक्टिवेट हो जयेगा इसलिए साल 2022 भारत को विश्व पटल पर और अधिक ऊँचाई सफलता और प्रसिद्धि देने वाला रहेगा।……..ग्रहस्थिति के अनुसार ये साल राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोजगारों और व्यवसायों में उन्नति कराएगा "भारत"में भी रोजगार और आर्थिक उन्नति होगी, नए वर्ष का आरम्भ कन्या लग्न में होने और वर्ष प्रवेश कुंडली में शनि-बुध का योग होने से ये साल टैक्निकल और इंटरनैट बेस्ड कार्य करने वाले लोगों के लिए विशेष शुभ रहेगा और साथ ही अपना बिजनेस करने वाले लोगों को भी ये साल अच्छा लाभ देने वाला होगा।
इस साल की ग्रहस्थिति "मेरठ"के लिए भी विशेष शुभ रहेगी मेरठ में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे सभी कार्य क्षेत्रों में उन्नति होगी और विकास के साथ ही रोजगारों में भी वृद्धि होगी।
कोरोना की स्थिति - हालाँकि कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रॉन एक्टिवेट हो चुका है लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से इस साल कोरोना वायरस का ये नया बड़ा रूप नहीं ले पायेगा और जन-धन हानि नहीं होगी, ग्रहस्थिति के अनुसार साल के शुरुआती एक दो महीनो में ओमीक्रॉन का प्रभाव अधिक रहेगा पर मार्च अप्रैल तक ये समान्य हो जायेगा, और इस वर्ष बृहस्पति और शनि की शुभ स्थिति के कारण भारत की इकनॉमी पर कोरोना के कारण कोई विशेष प्रभाव नहीं होगा इस पूरे साल भारत की इकनॉमी अच्छी बनी रहेगी, इसलिए सावधानी अवश्य रखें लेकिन इस वर्ष कोरोना वायरस ज्यादा घातक साबित नहीं होगा।
बारह राशियों के लिए साल 2022 -
मेष राशि - आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लम्बी यात्रा होगी, मानिसक तनाव से बचें, वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ेगा।
वृष राशि - करियर में तरक्की होगी, जॉब में इंक्रीमेंट मिलेगा, अनावश्यक खर्च से बचें।
मिथुन राशि - चल रही धन हानि कम होगी, करियर में विशेष उन्नति होगी, सभी रुके काम पूरे होंगे।
कर्क राशि - सभी प्रयास सफल होंगे, रुके काम बनेंगे, पारिवारिक विवाद बढ़ेंगे आर्ग्युमेंट्स को अवॉयड करें।
सिंह राशि - मानिसक तनाव और स्वास्थ में उतर चढाव बढ़ेगा, अड़चनों के बाद काम पूरे होंगे।
कन्या राशि - स्वास्थ समस्याएं बढ़ेंगी, धन लाभ अच्छा होगा, सभी रुके काम पूरे होंगे।
तुला राशि - जीवन में उन्नति होगी, की गयी प्लानिंग्स पूरी होंगी, वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि - धन लाभ बढ़ेगा, बिजनेस में सफलता मिलेगी, पारिवारिक विवाद बढ़ेंगे।
धनु राशि - बढ़ रहा धन खर्च कम होगा, काम-काज में बढ़ोत्तरी होगी, की गयी मेहनत सफलता देगी।
मकर राशि - इस साल आपका भाग्य मजबूत है, सभी काम पूरे होंगे, पारिवारिक विवाद से बचें।
कुम्भ राशि - धन लाभ अच्छा रहेगा, मानिसक तनाव बढ़ेगी, सभी काम अड़चनों के बाद पूरे होंगे।
मीन राशि - धन खर्च बढ़ेगा, स्वास्थ में उतर चढाव बना रहेगा, किये गए सभी प्रयास सफल रहेंगे।