राजस्थान हिंदी साहित्यकार परिचय कोश
राजस्थान साहित्य अकादमी,उदयपुर द्वारा, राजस्थान हिंदी साहित्यकार पररिचय कोश तैयार किया जा रहा है।तीन दशक पूर्व भी अकादमी ने एक ऐसा ही कोश तैयार किया था।उसके बाद अब यह ऐतिहासिक कार्य होने जा रहा है ।संपादक और अकादमी परिवार पिछले एक माह से इस हेतु युद्धस्तर पर प्रयासरत हैं।
आदरणीय मुख्यमंत्रीजीऔर कला संस्कृति मंत्रीजी की प्रेरणा और सुशासन ,पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों की राह पर आगे बढ़ने के क्रम में , राज्य सरकार के निर्देश से आहूत इस यज्ञ में प्रदेश के सभी नागरिकों की भागीदारी बनती है।हमने अपने स्तर पर विभिन माध्यमों से प्रदेश के लगभग एक हज़ार हिन्दी साहित्यकारों का डेटा अर्जित कर लिया है।आप जानते ही हैं कि कोई भी कार्य अंतिम नहीं होता।फिर भी हम समग्रता के पथ राही हैंऔर इस हेतु प्रयासरत भी।
इस कोश के प्रधान संपादक श्री ब्रजरतन जोशी( संपादक मधुमती ) तथा संपादक कृष्ण बिहारी पाठक हैं।
इस कोश में प्रदेश के निम्न रचनाकार अपना विवरण भर सकतें हैं -
1.राजस्थान में जन्में तथा राजस्थान में सृजनरत हिन्दी रचनाकार।
2. राजस्थान में जन्में तथा शेष भारतवर्ष या विश्व के किसी भी कोने में सृजनरत हिन्दी रचनाकार।
अतः संबंधित रचनाकार गूगल फार्म के माध्यम से अपना फोटो युक्त विवरण 15 मार्च तक भर सकते हैं।गूगल फार्म का लिंक उस प्रकार से है -
https://docs.google.com/forms/u/0/d/e/1FAIpQLSe3lo24EGq6tluBCITL2s8RsvRcXkPF8h5UTUUoZP8wVxMWCw/formResponse
कईं बार फेसबुक पर गूगल फार्म का लिंक सपोर्ट नहीं करता है, अतः आप वाट्सएप या ई मेल के माध्यम से भी इस लिंक को अपने वरिष्ठ एवं कनिष्ठ जन के साथ साझा कर सकते हैं /या उनकी सहायता के लिए उनकी अनुमति लेकर भर सकते हैं।
जो भी रचनाकार किन्हीं कारणों या कंप्यूटर फ्रेंडली न होने के कारण इसे भरने में असहज महसूस करते हैं ,वे नीचे दिए ईमेल या नंबर पर हाथ से लिखा या पुस्तक पर छपी सामग्री का स्पस्ट फ़ोटो साझा कर सकते हैं।हम आपकी हर सम्भव मदद के लिए उपलब्ध हैं।
यह कोश इसी माह प्रकाशित होना है।अतः सब जन से आग्रह है कि निर्धारित तिथि तक आवश्यक रूप से विवरण साझा करें ।
सहयोग की आशा से विश्वास के साथ-
राजस्थान साहित्य अकादमी परिवार,उदयपुर
संपर्क -
rajasthansahityakarkosh2022@gmail.com
मोबाइल - 9887202097
सम्माननीय रचनाकार/ पाठकवृन्द आपसे सादर आग्रह है जिन रचनाकारों ने यह जानकारी हमारे साथ साझा कर दी है।उन्हें पुनः यह जानकारी प्रेषित करने की आवश्यकता नहीं है। वे साथी अपने उन अन्य साथियों से यह जानकारी जरूर साझा करें जो किन्हीं कारणों से अब तक इसे भर नहीं पाए।
अपना ख्याल रखियेगा।
🙏🏿✌🏾️