माउज़र पिस्तौल (अंग्रेजी: Mauser C96) मूल रूप से जर्मनी में बनी एक अर्द्ध स्वचालित पिस्तौल है। इस पिस्तौल का डिजाइन जर्मनी निवासी दो माउज़र बन्धुओं ने सन् 1895 में तैयार किया था। बाद में 1896 में जर्मनी की ही एक शस्त्र निर्माता कम्पनी माउज़र ने इसे माउज़र सी-96 के नाम से बनाना शूरू किया। 1896 से 1937 तक इसका निर्माण जर्मनी में हुआ। 20वीं शताब्दी में इसकी नकल करके स्पेन और चीन में भी माउज़र पिस्तौलें बनीं। इसकी मैगज़ीन ट्रेगर के आगे लगती थी जबकि सामान्यतया सभी पिस्तौलों में मैगज़ीन ट्रेगर के पीछे और बट के अन्दर होती है। इस पिस्तौल का एक अन्य मॉडल लकड़ी के कुन्दे के साथ सन 1916 में बनाया गया। इसमें बट के साथ लकड़ी का बड़ा कुन्दा अलग से जोड़कर किसी रायफल या बन्दूक की तरह भी प्रयोग किया जा सकता था। विस्तार से पढ़ें...
अल्ब्यूमिन (लैटिन: ऐल्बस, श्वेत), जिसे एल्ब्यूमेनभी कहते हैं, प्रायः अंडे के सफ़ेदभाग को कहते हैं, और इसका अभिप्राय प्रायः किसी भी जल में घुलनशीलप्रोटीनसे होता है। ये सांद्र लवण घोलों (कन्सन्ट्रेटेड सॉल्ट सॉल्यूशन) में धीमे-धीमे घुलता है और फिर उष्ण कोएगुलेशन होने लगता है। एल्ब्यूमिन वाले पदार्थ, जैसे अंडे की सफ़ेदी, आदि को एल्ब्यूमिनॉएड्सकहते हैं। प्रकृति में विभिन्न तरह के एल्बुमिन पाए जाते हैं। अंडे और मनुष्यके रक्तमें पाए जाने वाले एल्बुमिन को सबसे अधिक पहचाने जाते हैं। ये शरीर के लिए भी आवश्यक होते हैं। कई पौधों और जंतुओं में या तो एल्बुमिन पाया जाता है या वे इसका स्रव करते हैं। विस्तार में...