प्रस्तुति-- मनीषा यादव, राहुल मानव, समिधा
रघुवीर सहाय (९ दिसम्बर १९२९ - ३० दिसम्बर १९९०) हिन्दीके साहित्यकार व पत्रकार थे।
रघुवीर सहाय का जन्म लखनऊमें हुआ था। अंग्रेज़ी साहित्यमें एम ए (१९५१) लखनऊ विश्वविद्यालय। साहित्य सृजन १९४६ से। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक नवजीवन (लखनऊ) से १९४९ में। १९५१ के आरंभ तक उपसंपादक और सांस्कृतिक संवाददाता। इसी वर्ष दिल्ली आए। यहाँ प्रतीकके सहायक संपादक (१९५१-५२), आकाशवाणी के समाचार विभाग में उपसंपादक (१९५३-५७)। १९५५ में विमलेश्वरी सहाय से विवाह। दूसरा सप्तक, आत्महत्या के विरुद्ध, हँसो हँसो जल्दी हँसो (कविता संग्रह), रास्ता इधर से है (कहानी संग्रह), दिल्ली मेरा परदेश और लिखने का कारण (निबंध संग्रह) उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं।[1]
संदर्भ
- समकालीन भारतीय साहित्य (पत्रिका). नई दिल्ली: साहित्य अकादमी. जनवरी मार्च १९९२. प॰ १९२.
बाहरी लिंक
- रघुवीर सहाय – हिंदी के विलक्षण कवि (प्रवासी दुनिया)
- रघुवीर सहाय की रचनाएँ कविता कोश में
- रघुवीर सहाय (हिंदीकुंज में)
- रघुवीर सहाय की दुनिया
- व्यथा के भार से थका नागरिक (रघुवीर सहाय पर मनमोहन)
- रघुवीर सहाय.. लंबे समय तक याद रखे जाने वाले (जागरण)
- रघुवीर सहाय : एक दृष्टि