Quantcast
Channel: पत्रकारिता / जनसंचार
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3437

तेलंगाना

$
0
0

प्रस्तुति-- राहुल मानव, समिधा, राकेश 

दिल्ली



तेलंगाना
తెలంగాణ
—  प्रस्तावित राज्य  —
भारत के मानचित्र में तेलंगाना क्षेत्र की स्थिति
निर्देशांक : 18°N 79°Eनिर्देशांक: 18°N 79°E
देशFlag of India.svg भारत
राज्यतेलंगाना
क्षेत्र[1]
 • कुल1,14,840
आबादी (2011)
 • कुल3,52,86,757
भाषाएँ
 • आधिकारिकतेलुगु, उर्दू
समय मण्डलआइएसटी (यूटीसी +5:30)
सबसे बड़ा शहरहैदराबाद, भारत
तेलंगाना (तेलुगू : తెలంగాణ, तेलंगाणा), भारतके आन्ध्र प्रदेशराज्य से अलग होकर बना भारत का २९वाँ राज्य है। हैदराबादको दस साल के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेशकी संयुक्त राजधानी बनाया जाएगा[2]। यह परतन्त्र भारत के हैदराबादनामक राजवाडे के तेलुगूभाषीक्षेत्रों से मिलकर बना है। 'तेलंगाना'शब्द का अर्थ है - 'तेलुगूभाषियों की भूमि'।
5 दिसम्बर 2013 को मंत्रिसमूह द्वारा बनाये गए ड्राफ्ट बिल को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। 18 फ़रवरी 2014 को तेलंगाना बिल लोक सभासे पास हो गया तथा दो दिन पश्चात इसे राज्य सभासे भी मंजूरी मिल गयी। राष्ट्रपतिके दस्तखत के साथ तेलंगाना औपचारिक तौर पर भारत का 29वां राज्य बन गया है। हालांकि लोक सभा से इस विधेयक को पारित कराते समय आशंकित हंगामे के चलते लोकसभा-टेलिविज़न का प्रसारण रोकना पड़ा था।[3][4][5]
अभी जिस क्षेत्र को तेलंगाना कहा जाता है, उसमें आंध्र प्रदेश के 23 ज़िलों में से 10 ज़िले आते हैं। ये हैं: हैदराबाद, अदिलाबाद, खम्मम, करीमनगर, महबूबनगर, मेडक, नलगोंडा, निजामाबाद, रंगारेड्डीऔर वारंगल। इस क्षेत्र से आंध्र प्रदेश की 294 में से 119 विधानसभा सीटें आती हैं। तेलंगाना को 42 लोकसभा सीटों में से 17 सीटें प्राप्त हुई है।[6]

इतिहास

तेलंगाना को एक अलग राज्य बनाने की मांग की जाती रही है और इसके लिए आंदोलनभी किया जाता रहा हैं।

धर्म और भाषा

तेलंगाना की आबादी 84% हिन्दू, 12.4% मुस्लिमऔर 3.2% सिक्ख, ईसाईऔर अन्य धर्म के अनुयायी हैं।[7][8]
तेलंगाना की 76% लोग तेलगुबोलते हैं। 12% लोग उर्दू तथा 12% लोग अन्य भाषाएं बोलते हैं।[9][10]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3437

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>