Quantcast
Channel: पत्रकारिता / जनसंचार
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3437

नोबेल पुरस्कार क्या है

$
0
0








प्रस्तुति-- कृति शरण , सृष्टि शरण

नोबेल पुरस्कार
वर्णन
उत्कृष्ट योगदान के लिए शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र
प्रदानकर्ता
स्वीडिश एकेडमी
नोबेल समितिकी शाही स्वीडिश एकेडमी
नोबेल समितिकी कारोलिन्स्का संस्थान
नोरवेगियन नोबेल समिति
देश
स्वीडन
नार्वे (
शान्ति पुरस्कार मात्र)
प्रथम सम्मानित
१९०१
अधिकृत वेबसाईट
नोबेल फाउंडेशनद्वारा स्वीडनके वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेलकी याद में वर्ष १९०१मे शुरू किया गया यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 14 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है। अल्फ्रेड नोबेल ने कुल ३५५ आविष्कार किए जिनमें १८६७में किया गया डायनामाइटका आविष्कार भी था। नोबेल को डायनामाइट तथा इस तरह के विज्ञान के अनेक आविष्कारों की विध्वंसक शक्ति की बखूबी समझ थी। साथ ही विकास के लिए निरंतर नए अनुसंधान की जरूरत का भी भरपूर अहसास था। दिसंबर १८९६में मृत्यु के पूर्व अपनी विपुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया। उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया जाए। स्वीडिश बैंकमें जमा इसी राशि के ब्याज से नोबेल फाउँडेशन द्वारा हर वर्ष शांति,साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। नोबेल फ़ाउंडेशन की स्थापना २९ जून१९००को हुई तथा 1901 से नोबेल पुरस्कार दिया जाने लगा। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968से की गई। पहला नोबेल शांति पुरस्कार १९०१ में रेड क्रॉसके संस्थापक ज्यां हैरी दुनांतऔर फ़्रेंच पीस सोसाइटीके संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसीको संयुक्त रूप से दिया गया।
अल्फ्रेड नोबेल
अनुक्रम
नोबेल फाउंडेशन
नोबेल फाउंडेशन का प्रारम्भ २९ जून १९०० में हुआ। इसका उद्देश्य नोबेल पुरस्कारों का आर्थिक रूप से संचालन करना है। नोबेल के वसीहतनामे के अनुसार उनकी ९४% से ज्यादा वसीहत के मलिक वो लोग है जिन्होने मानव जाति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्तम कार्य किया है। इसलिए प्रत्येक वर्ष उस वसीहत की ब्याज की राशि उन लोगो को ईनाम के रूप मे दी जाती है। नोबेल फाउंडेशन मे ५ लोगों की टीम है जिसका मुखिया स्वीडन की किंग ऑफ काउन्सिल द्वारा तय किया जाता है अन्य चार सदस्य पुरस्कार वितरक संस्थान के न्यासी (ट्रस्टियों) द्वारा तय किए जाते हैं। स्टॉकहोम में नोबेल पुरस्कार सम्मान समारोह का मुख्य आकर्षण यह होता है कि सम्मानप्राप्त व्यक्ति स्वीडन के राजा के हाथों पुरस्कार प्राप्त करते है।
२०१० में प्रदान किए गए नोबेल पुरस्कार
  • चिकित्सा- रॉबर्ट एडवर्ड (ब्रिटेन), को इन विट्रो फ़र्टिलाइज़ेशन (आईवीएफ़) तकनीक का विकास करने के लिये, जिससे टेस्ट ट्यूब बेबी संभव हुई
  • भौतिकी- आंद्रे गिएम और काँस्टेंटीन नोवोसेलॉफ़ (दोनों दोनों इंगलैंड के मैंचैस्टर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक) को ग्रेफ़ीन पर किए गए शोध के लिए
  • रसायन- रिच्हर्द फ हेक, इ-इच्हि नेगिशि, अकिर सुजुकि।
  • साहित्य- मारियो वर्गास लियोसा (पेरू के साहित्यकार) को
  • शांति- लू श्याबाओ (चीन के मानवाधिकार कार्यकर्ता)
  • अर्थशास्त्र- अमरीका के पीटर डायमंड और डेल मॉर्टेंसन के अलावा ब्रिटेन के क्रिस्टोफ़र पिसारिदेस को बेरोज़गारी, रोज़गार के अवसर और वेतन पर सरकारी नीतियों के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए
साहित्य का नोबेल पाने वाले आज तक के सबसे कम उम्र के साहित्यिक रूडयार्ड किपलिंग रहे है। वर्ष 1907 में जब उन्हें जंगल बुकके लिए नोबेल सम्मान मिला तब वह केवल 42 वर्ष के थे।
२००९ में प्रदान किए गए नोबेल पुरस्कार
-
बाहरी कडियाँ


नोबेल पुरस्कार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
लेख (प्रतीक्षित)
नोबेल पुरस्कार
विवरण
नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृतिमें शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र केक्षेत्र में दिया जाने वाला विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है।
स्थापना
वर्ष1901
घोषणा एवं पुरस्कार वितरण
पुरस्कार के लिए बनी समिति और चयनकर्ता प्रत्येक वर्षअक्टूबरमें नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा करते हैं लेकिन पुरस्कारों का वितरण अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि10 दिसम्बरको किया जाता है।
सम्मानित भारतीय
अब तक कुल नौ भारतीय नोबेल पुरस्कार से सम्मानित हुए हैं।
अन्य जानकारी
अर्थशास्त्रके लिए पुरस्कार स्वेरिजेश रिक्स बैंक, स्वीडिश बैंक द्वारा अपनी 300वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में1967में आरम्भ किया गया और इसे1969में पहली बार प्रदान किया गया। इसे अर्थशास्त्र में 'नोबेल स्मृति पुरस्कार'भी कहा जाता है।
अद्यतन
18:42, 11 अक्टूबर 2014 (IST)
नोबेल पुरस्कारनोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिकअल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्साविज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाने वाला विश्व का सर्वोच्चपुरस्कार है। नोबेल फाउंडेशन का प्रारम्भ29 जून, 1900में हुआ। इसका उद्देश्य नोबेल पुरस्कारों का आर्थिक रूप से संचालन करनाहै। नोबेल के वसीहतनामे के अनुसार उनकी 94% से ज़्यादा वसीहत के मलिक वोलोग है जिन्होंने मानव जाति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्तम कार्य कियाहै।

स्थापना

नोबेल पुरस्कार की स्थापना स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नाड (बर्नहार्ड) नोबेल ने 1901 ई. में की थी। अल्फ्रेड बर्नाड (बर्नहार्ड)नोबेल का जन्म 1833 ई. में स्वीडन के शहर स्टॉकहोम में हुआ था। 9 वर्ष कीआयु में वे अपने परिवार के साथ रूस चले गये। अल्फ्रेड नोबेल एक अविवाहितस्वीडिश वैज्ञानिक और केमिकल इंजीनियर थे जिसने 1866 ई. में डाइनामाइट कीखोज की। स्वीडिश लोगों को 1896 में उनकी मृत्यु के बाद ही पुरस्कारों केबारे में पता चला, जब उन्होंने उनकी वसीयत पढ़ी, जिसमें उन्होंने अपने धनसे मिलने वाली सारी वार्षिक आय पुरस्कारों की मदद करने में दान कर दी थी।अपनी वसीयत में उन्होंने आदेश दिया था कि "सबसे योग्य व्यक्ति चाहे वहस्केडीनेवियन हो या ना हो पुरस्कार प्राप्त करेगा।"उनके द्वारा छोड़े गयेधन पर मिलने वाला ब्याज उन व्यक्तियों के बीच वार्षिक रूप से बाँटा जाताहै, जिन्होंने विज्ञान, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र मेंउत्कृष्ट योगदान दिया है। विश्व के सबसे अधिक गौरवशाली पुरस्कार को 'नोबेलफाउंडेशन'द्वारा मदद प्रदान की जाती है।

मुख्य बिंदु

  • पहले नोबेल पुरस्कार पाँच विषयों में कार्य करने के लिए दिए जातेथे। अर्थशास्त्र के लिए पुरस्कार स्वेरिजेश रिक्स बैंक, स्वीडिश बैंकद्वारा अपनी 300वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में 1967 में आरम्भ किया गया औरइसे 1969 में पहली बार प्रदान किया गया। इसे अर्थशास्त्र में नोबेल स्मृतिपुरस्कार भी कहा जाता है।
  • पुरस्कार के लिए बनी समिति और चयनकर्ता प्रत्येक वर्षअक्टूबरमें नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा करते हैं लेकिन पुरस्कारों का वितरण अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि10 दिसम्बरको किया जाता है।
  • प्रत्येक पुरस्कार में एक वर्ष में अधिकतम तीन लोगों को पुरस्कारदिया जा सकता है। इनमें से प्रत्येक विजेता को एक स्वर्ण पदक, डिप्लोमा, स्वीडिश नागरिकता में एक्सटेंशन और धन दिया जाता है।
  • अगर एक पुरस्कार में दो विजेता हैं, तो धनराशि दोनों में समान रूपसे बांट दी जाती है। पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की संख्या अगर तीन है तो चयनसमिति के पास यह अधिकार होता है कि वह धनराशि तीन में बराबर बाँट दे या एकको आधा दे दे और बाकी दो को बचा धन बराबर बाँट दे।
  • अब तक केवल दो बार मृत व्यकियों को यह पुरस्कार दिया गया है। पहलीबार एरिएक्सेल कार्लफल्डट को 1931 में और दूसरी बार संयुक्त राष्ट्रसंघ केमहासचिव डैग डैमरसोल्ड को 1961ई. में दिया गया था।
  • 1974 में नियम बना दिया गया कि मरणोपरांत किसी को नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा।
  • पुरस्कार वितरण 1901 से प्रारंभ किया गया था। 1969 से यह पुरस्कारअर्थशास्त्रक्षेत्र में भी दिया जाने लगा।
  • 1937 से लेकर 1948 ई. तकगाँधी जीको पाँच बार शांति पुरस्कारों के लिए नामित किया गया पर एक बार भी उन्हें इस पुरस्कार के लिए नहीं चुना गया।

नोबेल पुरस्कार प्राप्त भारतीय

क्रम
नाम
वर्ष
क्षेत्र
चित्र
1.
1913
साहित्य
2.
1930
भौतिकी
3.
1979
शांति
4.
1983
भौतिकी
5.
1998
अर्थशास्त्र
6.
1968
विज्ञान

7.
राजेन्द्र कुमार पचौरी
2007
शांति

8.
वेंकटरामन रामकृष्णन
2009
रसायन

9.
2014
शांति

समाचार

10 अक्टूबर, 2014, शुक्रवार

भारत के कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार

वर्ष2014में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप सेभारतऔरपाकिस्तानकी झोली में गया। इस पुरस्कार के लिए भारत में बाल अधिकारों के लिए कार्यकरने वाले कैलाश सत्यार्थी और लड़कियों की पढ़ाई के लिए संघर्ष करने वालीपाकिस्तान की मलाला यूसुफजई को चुना गया है। नोबेल पुरस्कार समिति ने10 अक्टूबर, 2014शुक्रवारको दोनों के नामों की घोषणा की। राष्ट्रपतिप्रणब मुखर्जीऔर प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदीसमेत कई गणमान्य लोगों ने सत्यार्थी को पुरस्कार के लिए बधाई दी है। पुरस्कार10 दिसंबर, 2014को दिया जाएगा। पुरस्कार के रूप में 11 लाख डॉलर (करीब 6 करोड़ 74 लाख रुपये) दिए जाएंगे।कैलाश सत्यार्थीभारतमें एक गैर सरकारी संगठन (बचपन बचाओ आंदोलन) का संचालन करते हैं। यह एनजीओबाल श्रम और बाल तस्करी में फंसे बच्चों को मुक्त कराने की दिशा में कार्यकरता है। नोबेल पुरस्कारों की ज्यूरी ने कहा, "नार्वे की नोबेल कमेटी नेबच्चों और युवाओं पर दबाव के विरुद्ध और सभी बच्चों को शिक्षा मुहैया करानेके लिए किए गए संघर्षों को देखते हुए कैलाश सत्यार्थी और मलाला यूसुफजई को 2014 का नोबेल शांति पुरस्कार देने का फैसला किया है।"नोबेल कमेटी ने कहाकि "बचपन बचाओ आंदोलन"नामक एनजीओ चलाने वाले सत्यार्थी नेगांधी जीकी परंपरा को कायम रखा है और वित्तीय लाभ के लिए बच्चों के शोषण केख़िलाफ़ कई शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों की अगुआई की है। कैलाश सत्यार्थीइंटरनेशनल सेंटर ऑन चाइल्ड लेबर औरयूनेस्कोसे जुड़े रहे हैं। शांति के नोबेल पुरस्कार के 278 दावेदार थे जिनमें पोपफ्रांसिस, बान की मून, एडवर्ड स्नोडेन, कांगो के डॉक्टर डेनिस मुक्वेग, उरुग्वे के राष्ट्रपति जोस मोजिस जैसे बड़े नाम शामिल थे।

समाचार को विभिन्न स्रोतों पर पढ़ें


पन्ने की प्रगति अवस्था












बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

नोबेल पुरस्कार सम्मानित भारतीय





नागरिक पुरस्कार


सिनेमा पुरस्कार


वीरता पुरस्कार


खेल पुरस्कार


वैज्ञानिक पुरस्कार


अन्य

प्रमुख विषय सूची



वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज





Viewing all articles
Browse latest Browse all 3437

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>