Quantcast
Channel: पत्रकारिता / जनसंचार
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3437

कार्टूनिस्ट बाल ठाकरे

$
0
0


Bal Thackeray at 70th Master Dinanath Mangeshkar Awards (1) (cropped).jpg

शिव सेनाके संस्थापक और अध्यक्ष

जन्म२३ जनवरी १९२६
पुणे,[1]बंबई प्रेसीडेंसी
मृत्यु१७ नवम्बर २०१२
मुंबई
राजनीतिक दलशिव सेना
जीवन संगीमीना ठाकरे
बच्चेबिन्दुमाधव ठाकरे, जयदेव ठाकरे,
उद्धव ठाकरे
निवासमुंबई, भारत
बालासाहेब केशव ठाकरे (२३ जनवरी १९२६ - १७ नवम्बर २०१२)[2]भारतके महाराष्ट्रप्रदेश के प्रसिद्ध राजनेता थे जिन्होने शिव सेनाके नाम से एक प्रखर हिन्दूराष्ट्रवादी दल का गठन किया था। उन्हें लोग प्यार से बालासाहेब भी कहते थे। वे मराठीमें सामना नामक अखबार निकालते थे। इस अखबार में उन्होंने अपनी मृत्यु से कुछ दिन पूर्व अपने सम्पादकीय में लिखा था-"आजकल मेरी हालत चिन्ताजनक है किन्तु मेरे देश की हालत मुझसे अधिक चिन्ताजनक है; ऐसे में भला मैं चुप कैसे बैठ सकता हूँ?"
उनके अनुयायी उन्हें हिन्दू हृदय सम्राट कहते थे।[3]
ठाकरे ने अपने जीवन का सफर एक कार्टूनिस्टके रूप में शुरू किया था। पहले वे अंग्रेजी अखबारों के लिये कार्टून बनाते थे। बाद में उन्होंने सन १९६० में मार्मिक के नाम से अपना एक स्वतन्त्र साप्ताहिक अखबार निकाला और अपने पिता केशव सीताराम ठाकरे के राजनीतिक दर्शन को महाराष्ट्र में प्रचारित व प्रसारित किया। सन् १९६६ में उन्होंने शिव सेनाकी स्थापना की।[4]
मराठी भाषा में सामना के अतिरिक्त उन्होंने हिन्दीभाषा में दोपहर का सामना नामक अखबार भी निकाला। इस प्रकार महाराष्ट्र में हिन्दी व मराठी में दो-दो प्रमुख अखबारों के संस्थापक बाला साहब ही थे।[5]खरी-खरी बात कहने और विवादास्पद बयानों के कारण वे मृत्यु पर्यन्त अखबार की सुर्खियों में बराबर बने रहे।[4]
१७ नवम्बर २०१२ को मुम्बई में अपने मातुश्री आवास पर दोपहर बाद ३ बजकर ३३ मिनट पर उन्होंने अन्तिम साँस ली।

अनुक्रम

संक्षिप्त जीवन

बालासाहेब का जन्म २३ जनवरी १९२६ को पुणेमें केशव सीताराम ठाकरे के यहाँ हुआ था।[1]उनके पिता केशव चान्द्रसेनीय कायस्थ प्रभूपरिवार से थे।[6]वे एक प्रगतिशील सामाजिक कार्यकर्ता व लेखकथे जो जातिप्रथा के धुर विरोधी थे। उन्होंने महाराष्ट्रमें मराठी भाषी लोगों को संगठित करने के लिये संयुक्त मराठी चालवाल (आन्दोलन) में प्रमुख भूमिका निभायी और बम्बईको महाराष्ट्र की राजधानी बनाने में १९५० के दशक में काफी काम किया।
बालासाहेब का विवाह मीना ठाकरे से हुआ। उनसे उनके तीन बेटे हुए-बिन्दुमाधव, जयदेव और उद्धव ठाकरे[7]उनकी पत्नीमीना और सबसे बड़े पुत्रबिन्दुमाधव का १९९६ में निधन हो गया।[8]
बतौर आजीविका उन्होंने अपना जीवन बम्बई के प्रसिद्ध समाचारपत्रफ्री प्रेस जर्नल में कार्टूनिस्टके रूप में प्रारम्भ किया। इसके बाद उन्होंने फ्री प्रेस जर्नल की नौकरी से त्यागपत्र दे दिया और १९६० में अपने भाई के साथ एक कार्टून साप्ताहिक मार्मिककी शुरुआत की।[9]

राजनीतिक जीवन

१९६६ में उन्होंने महाराष्ट्र में शिव सेना नामक एक कट्टर हिन्दूराष्ट्र वादी संगठन की स्थापना की। हालांकि शुरुआती दौर में बाल ठाकरे को अपेक्षित सफलता नहीं मिली लेकिन अंततः उन्होंने शिव सेना को सत्ता की सीढ़ियों पर पहुँचा ही दिया। १९९५ में भाजपा-शिवसेनाके गठबन्धन ने महाराष्ट्र में अपनी सरकार बनाई। हालांकि २००५ में उनके बेटे उद्धव ठाकरेको अतिरिक्त महत्व दिये जाने से नाराज उनके भतीजे राज ठाकरेने शिवसेना छोड़ दी और २००६ में अपनी नई पार्टी 'महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना'बना ली। बाल ठाकरे अपने उत्तेजित करने वाले बयानों के लिये जाने जाते थे और इसके कारण उनके खिलाफ सैकड़ों की संख्या में मुकदमे दर्ज किये गये थे।

मुद्दे एवं कृत्य

  • १४ फ़रवरी २००६ को वेलेण्टाइन दिवसपर शिवसैनिकों द्वारा नाला सोपारा में एक महिला पर हाथ उठाये जाने पर बाल ठाकरे ने इसकी भर्त्सना की और शिवसैनिकों की ओर से खुद माफ़ी माँगी।![10]

खराब स्वास्थ्य और मृत्यु

बाला साहेब को उनके निरन्तर खराब हो रहे स्वास्थ्य के चलते साँस लेने में कठिनाई के कारण २५ जुलाई २०१२ को मुम्बई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया।[11]१४ नवम्बर २०१२ को जारी बुलेटिन के अनुसार जब उन्होंने खाना पीना भी त्याग दिया तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दिलाकर उनके निवास पर ले आया गया और घर पर ही सारी चिकित्सकीय सुविधायें जुटाकर केवल प्राणवायु (ऑक्सीजन) के सहारे जिन्दा रखने का प्रयास किया गया।[12]उनके चिन्ताजनक स्वास्थ्य की खबर मिलते ही उनके समर्थकों व प्रियजनों ने उनके मातुश्री आवास पर, जहाँ अन्तिम समय में उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया था, पहुँचना प्रारम्भ कर दिया।[13]
तमाम प्रयासों, दवाओं व दुआओं के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और अखिरकार उनकी आत्मा ने १७ नवम्बर २०१२ को शरीर त्याग दिया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी मृत्यु हृदय-गति के बन्द हो जाने से हुई।[14][15]
भारत के प्रधानमन्त्रीडॉ॰ मनमोहन सिंहने उनकी मृत्यु पर भेजे शोक-सन्देश में कहा - "महाराष्ट्र की राजनीति में बाला साहेब ठाकरे का योगदान अतुलनीय था। उसे भुलाया नहीं जा सकता।"लोक सभामें प्रतिपक्ष की नेता सुषमा स्वराजने भी उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।[16]
उनकी शव यात्रा में एक रिपोर्ट के मुताबिक २० लाख लोग शामिल हुए जिनमें नेता, अभिनेता, व्यवसायी वर्ग के अलावा हिन्दू, मुस्लिम, सिक्खईसाई - सभी समुदायों के लोग थे।[कृपया उद्धरण जोड़ें]शिवाजी मैदान पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टिकी गयी। इस अवसर पर लालकृष्ण आडवानी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, मेनका गांधी, प्रफुल्ल पटेल और शरद पवारके अतिरिक्त अमिताभ बच्चन, अनिल अंबानीभी मौजूद थे।

सन्दर्भ



  • Arnold P. Kaminsky; Roger D. Long (30 सितंबर 2011). India Today: An Encyclopedia of Life in the Republic: An Encyclopedia of Life in the Republic. ABC-CLIO. प॰ 694. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-313-37463-0. अभिगमन तिथि: 7 सितंबर 2012.

  • "6 महीने के भीतर बेटे, पत्‍नी को खोने के बाद टूट गए थे ठाकरे". दैनिक भास्कर. १७ नवम्बर २०१२. अभिगमन तिथि: १९ नवम्बर २०१२.

  • Ram Puniyani (1 जनवरी 2006). Contours of Hindu Rashtra: Hindutva, Sangh Parivar, and Contemporary Politics. Gyan Publishing House. प॰ 123. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-7835-473-6. अभिगमन तिथि: 14 नवम्बर 2012.

  • Kaminsky, Arnold P.; Long, Roger D. (2011). India Today: An Encyclopedia of Life in the Republic (illustrated ed.). ABC-CLIO. pp. 693–4. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-313-37462-3.

  • "India". अभिगमन तिथि: 30 सितंबर 2012.

  • "Comparative Studies of South Asia, Africa and the Middle East". South Asia Bulletin (University of California, Los Angeles) 16 (2): 116. 1996. अभिगमन तिथि: 15 नवम्बर 2012.

  • "A political saga of a cartoonist". Andhra Wishesh. 15 नवम्बर 2012. अभिगमन तिथि: 17 नवम्बर 2012.

  • IANS (17 नवम्बर 2012). "Shiv Sena chief Bal Thackeray passes away". IANS. अभिगमन तिथि: 17 नवम्बर 2012.

  • http://raviwar.com/dailynews/d2774_bal-thackeray-and-shiv-sena-20121115.shtmlबाल ठाकरे के बाद शिव सेना

  • "वैलंटाइंस डे पर हमले के लिए ठाकरे ने माफी मांगी". नवभारत टाइम्स. वार्ता (मुंबई). १८ फ़रवरी २००६. अभिगमन तिथि: २० नवम्बर २०१२.

  • "Bal Thackeray in hospital". 25 जुलाई 2012.

  • "Bal Thackeray on oxygen, not eating anything". अभिगमन तिथि: 14-11-2012.

  • "Shiv Sainiks shut shops in Mumbai". Dnaindia.com. अभिगमन तिथि: 2012-11-15.

  • Bal Thackeray passes awaythehindu.com. Retrieved 17 नवम्बर 2012

  • Shiv Sena chief Bal Thackeray, champion of Maharashtra's cause, dies at 86hindustantimes.com. Retrieved 17 नवम्बर 2012


  • Viewing all articles
    Browse latest Browse all 3437

    Trending Articles



    <script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>