Quantcast
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3437

प्रिया पॉल का संजय गाँधी की बेटी

 जब से प्रिया सिंह पॉल नामक महिला ने अपने आप को दिवंगत संजय गांधी की बेटी होने का दावा किया है तब से ही सोशल मीडिया के साथ ही राजनीतिक हलकों में भी भूचाल सा आ गया है। सोशल मीडिया पर तो उन कथित सबूतों की बाढ़ सी आ गई है जो बता रहे हैं कि प्रिया संजय गांधी की बेटी हैं।

विज्ञापन

Image may be NSFW.
Clik here to view.
प्रिया सिंह पॉल
2 of 12
प्रिया सिंह पॉल - फोटो : सोशल मीडिया

प्रिया के फेसबुक पेज पर तो लोग अजीबोगरीब पोस्ट कर रहे हैं। उनके समर्थक गांधी परिवार खास तौर से प्रिया की कथित दादी ‌इंदिरा गांधी और उनके कथित पिता संजय गांधी से उनकी समानता दिखाने वाली तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं।

Image may be NSFW.
Clik here to view.
प्रिया सिंह पॉल
3 of 12
प्रिया सिंह पॉल - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीरें डालकर लोग इंदिरा गांधी और प्रिया की राइट प्रोफाइल और लेफ्ट प्रोफाइल व उनकी हंसी, नाक आदि में समानताएं स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

Image may be NSFW.
Clik here to view.
प्रिया सिंह पॉल
4 of 12
प्रिया सिंह पॉल - फोटो : सोशल मीडिया

संजय गांधी व प्रिया की बचपन की फोटो डालकर भी दोनों के बीच समानता स्थापित करने की कोशिश हो रही है। बता दें कि प्रिया ने अपने फेसबुक पेज पर यह खुलासा कई महीने पहले ही कर दिया था। इसके बाद से ही प्रिया के फेसबुक पेज पर इस तरह के पोस्ट हो रहे हैं।

Image may be NSFW.
Clik here to view.
प्रिया सिंह पॉल
5 of 12
प्रिया सिंह पॉल - फोटो : सोशल मीडिया

प्रिया के कई समर्थक तो उनसे गर्त में जा रही कांग्रेस को बचाने तक की अपील कर रहे हैं कि वो पार्टी में आएं और उसे बचा लें।

Image may be NSFW.
Clik here to view.
प्रिया सिंह पॉल
6 of 12
प्रिया सिंह पॉल - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है पूरा मामला प्रिया पाल सिंह नामक महिला ने स्वयं को स्व. संजय गांधी की पुत्री होने का दावा कर राजनीतिक बम फोड़ दिया है। प्रिया ने कहा उनका डीएनए टेस्ट करवाया जाए ताकि उन्हें पहचान मिल सके। प्रिया ने दावा किया कि संजय गांधी व उनकी मां ने मंदिर में विवाह किया था और पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के परिवार को उनकी मां व पिता संजय गांधी के रिश्तों का पता था। प्रिया ने कहा अब तक जुटाए दस्तावेजों से पता चला है कि संजय गांधी ही उसके पिता थे लेकिन मां कहां हैं उनकी तलाश की जा रही है।

Image may be NSFW.
Clik here to view.
प्रिया सिंह पॉल
7 of 12
प्रिया सिंह पॉल - फोटो : सोशल मीडिया

सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रिया ने दावा किया कि उनके जन्म के तुरंत बाद जबरन उनकी मां को दिल्ली छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया गया और उसे पाल दंपति को गोद दे दिया गया। इस दंपति को भी पता था कि वह किसकी संतान है लेकिन उन्होंने भी मेरे जीवन को खतरा देख कभी भी मुझे दिल्ली नहीं आने दिया और पूरी तरह से सुरक्षा में रखा।

Image may be NSFW.
Clik here to view.
प्रिया सिंह पॉल
8 of 12
प्रिया सिंह पॉल - फोटो : सोशल मीडिया

अपने दावे के समर्थन में प्रिया सर्व धर्म संस्था के सुशील गोस्वामी महाराज को लेकर आई। उन्होंने कहा संभवत: प्रिया संजय गांधी की पुत्री हो सकती हैं। गोस्वामी ने संजय गांधी के दोस्त होने का दावा करते हुए शपथपत्र पेश करते हुए कहा, उनकी जानकारी में है कि मेनका गांधी से विवाह से पूर्व संजय गांधी को एक लड़की हुई थी। वे पक्का दावा नहीं कर सकते कि प्रिया ही वह लड़की है लेकिन प्रिया का चेहरा, नैन-नक्श, चलने का स्टाइल संजय गांधी व उनके परिवार से मिलता है।

Image may be NSFW.
Clik here to view.
प्रिया सिंह पॉल
9 of 12
प्रिया सिंह पॉल - फोटो : सोशल मीडिया

प्रिया की मां के बारे में वे चुप्पी साध गए और कहा कि कई लड़कियां संजय गांधी से मिलने आती थीं। ऐसे में वह कैसे दावा कर सकते हैं कि उनमें से कौन प्रिया की मां हैं। प्रिया ने कहा संजय गांधी ने 21 वर्ष की आयु में उनकी मां से मंदिर में विवाह किया था और उनका जन्म 12 दिसंबर 1968 को हुआ। उसका नाम प्रियदर्शनी रखा गया लेकिन राजनीतिक कारणों से उसे बलदेव सिंह पाल व उनकी पत्नी शीला सिंह पाल को देखभाल के लिए सौंप दिया गया। बाद में वर्ष 1974 में विधिवत रूप से उक्त दंपति ने गोद ले लिया व उन्हें जबरन मुंबई भेज दिया गया।

Image may be NSFW.
Clik here to view.
प्रिया सिंह पॉल
10 of 12
संजय गांधी की बेटी होने का दावा करने वाली प्र‌िया पाल - फोटो : अमर उजाला

प्रिया ने कहा वे ज्यादातर मुंबई में ही रहीं और वर्ष 2010 में जब दिल्ली आईं तो गुजराल परिवार ने उन्हें तुंरत दिल्ली से वापस जाने की सलाह दी। बार-बार पूछने पर विमला गुजराल ने उन्हें बताया कि उनके असली पिता संजय गांधी हैं लेकिन उन्होंने मां का नाम बताने से इंकार कर दिया। यह सुनकर उसे खुशी नहीं हुई बल्कि झटका लगा था।

Image may be NSFW.
Clik here to view.
प्रिया सिंह पॉल
11 of 12
प्रिया पाल

उन्होंने कहा कि उन्हें मुंबई भेजने का एक कारण यह भी रहा होगा कि जनसंघ इंद्रा गांधी के पीछे पड़ा था और यदि उसका पता चल जाता तो वे ब्लैकमेल कर सकते थे। यही कारण है कि उनके वर्तमान माता-पिता ने हमेशा ही उन्हें कुछ नहीं बताया और हमेशा छिपा कर रखा।

Image may be NSFW.
Clik here to view.
प्रिया सिंह पॉल
12 of 12
प्रिया पाल

प्रिया ने कहा उन्हें संजय गांधी की दौलत नहीं चाहिए। उन्हें मात्र नाम चाहिए और वे असली पहचान पाने के लिए बेचैन हैं। प्रिया ने गोद लेने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा उन्हें दो संस्थाओं के जरिए पाल दंपति को गोद दिया गया और दोनों में ही अलग-अलग  दस्तावेज हैं। यही कारण है कि उन्होंने तीस हजारी अदालत में इस मुद्दे को लेकर मुकदमा भी दायर किया है।

Latest Video

विज्ञापन


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3437

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>