Quantcast
Channel: पत्रकारिता / जनसंचार
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3437

मोहम्मद अली जिन्ना औऱ घर की महिलाएं / विवेक शुक्ला

$
0
0

 मोहम्मद अली जिन्ना की 11 सितंबर 1948 को मृत्यु हो गई थी! उनके जीवन में सिर्फ तीन महिलाएं नजर आती हैं। उनकी पत्नी रत्नबाई, पुत्री दीना वाडिया और बहन फातिमा जिन्ना। उनके अपनी पत्नी और पुत्री से कभी नहीं बनी। वे उनकी अनदेखी करते रहे। जिन्ना के पास अपनी पत्नी और पुत्री के लिए कभी वक्त नहीं था। हां,बहन उनके साथ रही।

जिन्ना की साल 1892 में 15 साल की उम्र में पहली शादी इमीबाई से हुई थी। उस समय इमीबाई की उम्र 14 साल की थी। शादी के एक साल बाद तक जिन्ना अपनी पढ़ाई करने विलायत चले गए। इस बीच, इमीबाई का निधन हो गया। वह एक तरह से बाल –विवाह था।  

 बहरहाल, जिन्ना की पत्नी रत्नबाई उनके एक दोस्त की पुत्री थीं। दोनों की उम्र में लगभग बीस-बाइस सालों का अंतर था। वे वर्ष 1916 में अपने मित्र दिनशॉ पेतित से मिलने दार्जिलिंग गए। उधर जिन्ना की मुलाकात दिनशॉ की 16 साल की बेटी रत्नबाई से हुई। 40 साल पार कर चुके जिन्ना रत्नबाई की खूबसूरती के दीवाने हो गए। वे भूल गए कि वह लड़की उनसे बहुत छोटी है और उनके मित्र की पुत्री है। वे नैतिकता की सारी मर्यादाओं तोड़ते हुए उसके इशक में पागल हो गए। दार्जिलिंग में ही, उन्होंने उसके साथ कुछ दिन वक्त गुजारा। वे जितना रत्नबाई के साथ रहते, वे उसके हुस्न के उतने ही बड़े कद्रदान होते जाते। इस बीच, वह भी जिन्ना से प्रभावित हो गई। एक दिन रत्नबाई के पिता का अच्छा मूड देखकर जिन्ना ने उनसे अपनी पुत्री का विवाह उनसे करने के लिए कहा।  

पूरी कहानी नीचे दिए लिंक को खोल कर पढ़ सकते हैं!


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3437

Trending Articles