Quantcast
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3437

प्रो. (डा.) सत्या जांगिड की सामाजिक सक्रियता

 आज 10 अगस्त 2023 कोजन्म दिवस है ,



 नई दिल्ली में दो पुल और एक बस रूट बनवाने वाली प्रो. (डा.) सत्या जांगिड


      

प्रो.भावना पाठक इंदौर (MP)


उनका जन्म गोरा बाजार, गाज़ीपुर (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में  10 अगस्त 1938 को हुआ था। वह भारत कीजानी मानी अर्थशास्त्री, सम्पादिका, लोक प्रसारिका स्वतंत्र पत्रकार, शिक्षिका, लेखिका, नारी विकास केन्द्र, कालिन्दी कालेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) की संस्थापिका, योजना फोरम की संस्थापिका,दिल्ली विश्वविद्यालय की डिस्पेंसरी की योजनाकार,कालिन्दी कालेज की छात्राओं को रोजगार पाने लायक प्रशिक्षण की व्यवस्था करने वाली और सबसे महत्वपूर्ण नारी सशक्तिकरण की प्रबल हिमायती थीं। उनका वजन केवल45 किलो था, मगर वह बहुत निडर थी। महिला अधिकारों की जानकारी देने के लिए उन्होंने

'नारी विकास'पत्रिका निकाली।

उन्होंने हिन्दू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एम.ए.और पी.एच्. डी. की उपाधियां प्राप्त कीं। 

उन्होंने दो विश्वविद्यालयों (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय) के तीन कालेजों में 34 वर्षों तक पढ़ाया। उनके पिता स्वर्गीय रघुनाथ प्रसाद जी वकील थे और कई वर्षों तक गाज़ीपुर नगर पालिका के अध्यक्ष रहे। 

उनकी मां स्वर्गीया मालती देवी जबलपुर (मध्यप्रदेश ) की थी। (डॉ.) सत्या ने दिल्ली के आनन्द पर्वत के पास के दो रेलवे फाटकों और

शादीपुर बस डिपो के पास के रेलवे फाटक पर पुल बनवाए तथा शालीमार बाग से कालिंदी कॉलेज का रूट चालू कराया, जो अब बढ़कर आज़ादपुर से इंद्रपुरी हो गया है। (बस रूट नं 78)।




Viewing all articles
Browse latest Browse all 3437

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>