Quantcast
Channel: पत्रकारिता / जनसंचार
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3437

दुनिया की सबसे खूबसूरत CITY

$
0
0

 

150 नहरों के बीच 120 द्वीप, 400 पुल, ये है

Best Travel & Tourism Info for Venice ...Vijayrampatrika.com》WORLD TOURISM Desk:पानी में एक आइलैंड की तरह तैरते शहर की खूबसूरती किसी को भी अट्रैक्ट कर सकती है। इटली के प्रमुख शहरों में से एक वेनिस के साथ भी ऐसा ही है। पानी में तैरते एक द्वीप की तरह लगने वाला ये शहर कई मायनों में अपनी प्राकृतिक छटा और ब्यूटी के कारण दुनिया के शहरों से अलग है। आइए आज करा दें आपको यहां की सैर….
“Queen of the Adriatic”
इटली अपने ब्लू वाटर बीचेज एंड रिसॉर्टस के लिए मशहूर है। लेकिन इसके शहर वेनिस को प्रसिद्धि के चलते कर्इ उपनाम मिले हैं। इसे सिटी ऑफ ब्रिज़, द फ्लोटिंग सिटी, सिटी ऑफ कैनल्स, सिटी ऑफ मास्क, सेरेनिसेमा आदि पुकारा जाता है। यही वो सिटी है, जिसमें करीब 120 द्वीप हैं, इसलिए इसे ‘सिटी ऑन वॉटर’ कहते हैं। वेनिस की सबसे बड़ी नहर ग्रांड कैनाल ‘S’ शेप में है और पूरे शहर को दो भागों में बांटती है। 2.5 मील में फैली ये नहर 16 फीट गहरी है।
न घोड़ा हैं न गाडी़, बस नावों पर होती है सवारी
पूरे शहर में 150 नहरें हैं, जिन पर 400 पुल बने हैं। यहां रोड, बस, टैक्सी, ट्राम, मोटरसाइकल कुछ नहीं है। इटली के इस शहर को या तो नावों पर घूमा जा सकता है या फिर पैदल। वेनिस में प्रतिवर्ष 2 करोड़ से अधिक पर्यटक आते हैं। यह शहर हर साल 1-2 मिमी डूब रहा है। इस कारण स्थानीय वेनिस वासी पलायन करने लगे हैं।
बहुत पतली हैं खूबसूरत गलियां
वेनिस में की एक गली को दुनिया की सबसे पतली गलियों में शुमार किया जाता है। इसकी चौड़ाई 53 सेंटीमीटर है। गलियों के अलावा यहां पर सड़कों की भूमिका में नहरें हैं, जिनमें नाव चलती हैं। इन नावों को गोंडोला कहते हैं। इन नहरों पर 400 पुल बने हैं, जो शहर के एक छोर से दूसरे छोर को जोड़ते हैं। दुनिया की पहली ग्रैजुएट महिला एलेना लुक्रेजिया कोरनारो पिस्कोपिया वेनिस की रहने वाली थी, जिसका जन्म 1646 में हुआ था। एलेना 25 जून 1678 को ग्रेजुएट हुई थीं।
दिए गए फोटोज़छुएं और अंदर स्लाइड़समें पढें वेनिस से जुडे कुछरोचक फैक्ट्स..
इटली के खूबसूरत बीच और रिसॉर्टस घूमने के लिए यहां क्लिक करें
यूरोप के 10 शानदार हनीमून डेस्टिनेशन, आपने देखे क्या?

Rate this:

1
0

Rate This

In "》G

Viewing all articles
Browse latest Browse all 3437

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>