Quantcast
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3437

गुप्त रास्ता


बहुत खूबसूरत है पहाड़ों में छुपा ये महल, प्रवेश के लिए बना था गुप्त रास्ता

Image may be NSFW.
Clik here to view.
पहाडों में छुपे महल के रहस्य पता हैं आपको?
》WORLD TOURISM Desk:
दुनियाभर में कई ऐसी इमारतें हैं, जो अपनी ऐतिहासिकता के कारण लोगों को आकर्षित करती हैं। ऐसी ही एक इमारत स्लोवेनिया का प्रेद्जामा कैसल है, जो पहाड़ों के बीच छुपा है। इस तक पहुंचने के लिए एक गुप्त रास्ता बनाया गया था, जो 10 किलोमीटर लंबी सुरंग से होकर गुजरता था। हालांकि, अब ज्यादातर लोगों को इस छुपे हुए रास्ते की जानकारी हो गई, लेकिन 11वीं शताब्दी तक इस रास्ते के बारे में बहुत कम लोग जानते थे।
बताया जाता है कि इस महल का निर्माण एराजेम लूइगर नामक एक महान शूरवीर ने रोमन शासकों से अपनी जान बचाने के लिए करवाया था। दरअसल, एक दोस्त के सम्मान की रक्षा में लूइगर ने महान रोमन सम्राज्य के कमांडर की हत्या कर दी। कमांडर रोमन शासक फ्रेडरिक तृतीय का रिश्तेदार भी था। ऐसे में, रोमन सम्राट फ्रेडरिक तृतीय ने लूइगर को जिंदा या मुर्दा हाजिर करने का फरमान सुना दिया। इस आदेश के बाद लूइगर वहां से भागकर प्रेद्जाना की पहाड़ियों में छुप गए। इस दौरान उन्होंने यहां पर एक महल तैयार करवा लिया।
महल पर रोमन सम्राज्य के सैनिक अटैक न कर सकें, इसके लिए लूइगर ने पहाड़ों के बीच एक गुप्त रास्ता बनाया, जो 10 KM लंबी सुरंग के जरिए महल तक पहुंचता था। कई माह तक फ्रेडरिक के सिपाही तमाम कोशिशों के बावजूद लूइगर का पता लगाने में नाकाम रहे। हालांकि, एक साल बाद उन्हें पता चल गया कि लूइगर प्रेद्जाना की पहाड़ियों में छुपा हुआ है।
इतना ही नहीं, सिपाहियों ने महल तक पहुंचने के गुप्त रास्ते का भी पता लगा लिया। हालांकि, वे जैसे ही महल में घुसने की कोशिश करने लगे, तभी लूइगर ने रास्ते में खौलता हुए तेल डलवा दिया, जिससे सारे सैनिक वापस भाग गए। इसके बाद 400 फीट ऊंचे पहाड़ पर बने इस महल पर राजा के सिपाही बाहर से आक्रमण करने लगे। ये हमला लगातार 366 दिनों तक चला। बावजूद, इसके लूइगर को कोई क्षति नहीं पहुंची।
दिए गए फोटोज़ छुएं और अंदर स्लाइड्स में पढे़ं इस खूबसूरत महल की रोचक कहानी…….
यह भी पढे़:दुनिया के टॉप 10 मोस्ट ब्यूटिफुल कैसल, एक क्लिक पर घूमें इनमें
ये है भारत का सबसे सुंदर महल, देखें तस्वीर और जानें इसकी खासियत
Categories: 》TOURISM|Tags:|टि

Viewing all articles
Browse latest Browse all 3437

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>